मार्ग दुर्घटनाओं में युवक सहित दो की मौत
मुबारकपुर थाना क्षेत्र के मोहब्बतुपर गांव के पास रविवार की रात अज्ञात वाहन के धक्के से 20 वर्षीय युवक की मौत हो गई। एक युवक घायल हो गया। महराजगंज थाना क्षेत्र में मार्ग दुर्घटना में घायल युवक की उपचार के दैरान मौत हो गई।
मऊ जनपद के मोहम्दाबाद थाना क्षेत्र के कमालपुर गांव निवासी 20वर्षीय आशुतोष कुमार आनन्द पुत्र विनोद कुमार रविवार की शाम रिश्तेदारी आया था। रिश्तेदार 20 वर्षीय संतोष पुत्र सत्य प्रकाश निवासी पैकौली थाना मुबाकरपुर के साथ बाइक से जा रहा था। मोहब्बतपुर के पास अज्ञात वाहन ने धक्का मार दिया,जिससे दोनों घायल हो गए। मंडलीय अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने आशुतोष को मृत घोषित कर दिया। घायल संतोष का उपचार चल रहा है।
दूसरी तरफ महराजगंज थाना क्षेत्र के देवईत गांव निवासी 70 वर्षीय नकदू पुत्र स्व. दुखरन रविवार की रात मार्ग दुर्घटना में घायल हो गया था। मंडलीय अस्पताल में उपचार के दौरान सोमवार की सुबह उसकी मौत हो गइ।