खेत में युवक का शव मिलने से सनसनी

खेत में युवक का शव मिलने से सनसनी


बलरामपुर। कंधरापुर थाना क्षेत्र के भोर्रा मकबूलपुर गांव के सीवान में सोमवार की सुबह 40 वर्षीय युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। वह चार दिन से घर से लापता था। 40 वर्षीय प्रेमसागर पुत्र रामपलट का पत्नी से चार मार्च को विवाद हो गया था। उसी दिन से वह लापता था। सोमवार की सुबह गांव की महिलाएं पशुओं के लिए चार काटने जा रही थी। गेहूं के खेत में उसका शव पड़ा था। शव मिलने की सूचना मिलते ही गांव के लोग मौके पर आ गए। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक को तीन लड़का व दो लड़की है। वह फेरी कर शृंगार का सामान बेचता था