दिल्ली विस चुनाव में स्टार प्रचार बने रविकिशन, इसके पहले इन राज्‍यों में किया था प्रचार

दिल्ली विस चुनाव में स्टार प्रचार बने रविकिशन, इसके पहले इन राज्‍यों में किया था प्रचार


सांसद रविकिशन दिल्ली विधान सभा चुनाव में भाजपा के स्टार प्रचारक होंगे। बुधवार को जारी स्टार प्रचारकों की सूची में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी.नड्डा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ उनका भी नाम शामिल हैं। सूची में कुल 40 वरिष्ठ नेताओं के नाम हैं।
 
सांसद इसके पहले झारखंड और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में भी पार्टी के स्टार प्रचारक थे। सांसद ने कहा कि दिल्ली में इस बार भाजपा की जीत सुनिश्चित है। लोग केजरीवाल सरकार से तंग आ चुके हैं। उनकी सरकार बदलने के लिए चुनाव का इंतजार कर रहे थे। अब वो मौका आया है तो लोग भाजपा को सत्ता देकर दिल्ली के विकास का मार्ग प्रशस्त करेंगे। उनके पीआरओ पवन दुबे ने बताया कि जल्द ही दिल्ली में विभिन्न स्थानों पर उनकी सभाएं लगेंगी।